Jdnews Vision….
लखनऊ : : कांग्रेस के देशव्यापी प्रदर्शन के तहत लखनऊ में भी विरोध-प्रदर्शन। कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से भारी संख्या में नेता व कार्यकर्ता मौजूद। *प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में प्रदर्शन शुरू।* प्रदेश भर से कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल।
कांग्रेस ने प्रदर्शन को ‘वोट चोरी’ के मुद्दे से जोड़ा है।प्रदर्शन में चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दे उठाए गए। अपनी मांगो को लेकर नेता व कार्यकर्ता लगातार कर रहे नारेबाजी, *वोट चोर गद्दी छोड़* के नारे गूंजे। *लखनऊ में विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा व अन्य नेता पुलिस द्वारा रोके जाने पर वैरिकेटिंग पर चढ़े,* ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका गया।
Jd News Vision