Breaking News

बाल दिवस पर विशेष : क्या ऐसी ही रहेगी बुलन्द भारत की बुलन्द तस्वीर ?…

एक पुराना लेख एक प्रयास…..

***जेडीन्यूज़ विज़न ***

 (आर.डी.बाजपेई)

विश्व शांति के अग्रदूत माने जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री स्व. पं0 जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिन 14 नवम्बर को है। नेहरू ने अपनी सूझ बूझ क्रिया कलाप एंव सिद्धान्तों के आधार पर भारत को एक नई दिशा दी यदि उन्हें आधुनिक भारत का निर्माता कहा जाये तो अतिशयोक्ति नहीं होगी। देश के पहले प्रधानमंत्री के रूप में सत्तासीन होने वाले स्व. नेहरू जी को बच्चों से असीम अनुराग था।

बच्चों के बीच चाचा नेहरू के नाम से जाने जाने वाले नेहरू के इर्द-गिर्द बच्चों की भीड़ लग जाती थी। उनकी इसी लोकप्रियता के चलते 14 नवम्बर का दिन ‘‘बाल दिवस ‘‘ के नाम से जाना जाता है तथा इस दिन को हम भारतवासी धूमधाम से मनाते है। सच कह जाय तो नेहरू जी का कोई सानी नहीं है।

वे हमेशा खुली गाड़ी में निकलते थे उन्हें यह डर नहीं था कि हम जनता के मध्य जाने पर उन्हें कोई गोली मार देगा।

सूत्रों के अनुसार एक बार तो वे कहीं जीप से जा रहे थे और तब उन्हें देखने के लिये जब भीड़ बेकाबू हो गयी तब वे बिजली के खम्भे पर चढ़ गये और बोले देख लो मुझे। फिर जैसे चढ़े थे वैसे ही फुर्ती से नीचे उतर आये। उनमें आत्म विश्वास कूट-कूट कर भरा था। स्व. नेहरू ने केवल देश को आजादी दिलाने में ही सक्रिय भूमिका नहीं निभाई बल्कि आजादी के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री पद को सुशोभित करते हुये नये भारत की नीव  रखी । क्योंकि 200 वर्षो में हम अंग्रजांे के गुलाम रहे थे। नेहरू जी ने ही गुट निरपेक्ष आंदोलन की बुनियाद कायम की। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश के लिये समर्पित कर दिया। और हम आजादी के 67 वर्षो के बाद भी उनके सबसे प्रिय बच्चों के लिये क्या कर पाये है यह सोचने का विषय है। आज भी हम बाल श्रम रूपी काला धब्बा देश से नहीं मिटा सके है। आज विश्व में सबसे अधिक बाल श्रमिक भारत में ही है फिर भी मेरा भारत महान है। जहाॅ बच्चों का भविष्य सुरक्षित नहीं है कहते है कि ‘‘चाइन्ड इज़ फादर आफ मैन‘‘ और यही सत्य है। किसी भी देश का बचपन यदि सुरक्षित नहीं होगा तो उसके युवा कैसे होंगे। आज हमें कहीं दूर जाने की आवश्यकता नहीं है।

 

हम अपने आस पास ही नजर डाले तो हमें छोटे छोटे बच्चे होटल में ग्लासधोते, साइकिल, स्कूटर, मोटर बाइक, कारो की मरम्मत करते मिल जायेगंे।कचरा बिनना, जूता पालिस,  अखबार बेचना, दूध बेचना, ईंट भटठो पर कामकरना, पटाखा बनाने का इतना घातक काम है किन्तु वहाॅ हजारों की संख्या में बच्चें काम करते मिल जाते है। इस प्रकार के अनेकों ऐसे काम हैं जहाॅ आपको 10-12 -14 वर्ष के बच्चे आसानी से मिल जायेंगे।

इस प्रकार ये बच्चें जो जाड़ा गर्मी को चिलचिलाती धूप, बरसात धूल  मिटटी धुआं जैसे गन्दगी के माहौल में काम करते है जबकि अनेको गिरोह बच्चों से भीख तक मंगवाते है अनाथालयों की दशा किसी से छुपी नहीं है। इनसे हम ‘‘बुलंद भारत की बुलंद तस्वीर ‘‘ कैसे बना सकते है जबकि इन्हें बहुत कम मजदूरी मिलती है और 10 से 15 -16 घंन्टे का काम लिया जाता है। तब ये बच्चे बड़े होकर क्या अपने लिये और क्या अपने देश के लिये करेंगे? हाॅ शायद इन्हें अनेक बीमारियां जैसे चर्म रोग, टी0वी0, दमा, खाॅसी जैसी बीमारिया अवश्य मिल जाती है। क्योंकि यह बच्चे सही मार्ग दर्शन के आभाव में बीड़ी सिगरेट, शराब कहीं कहीं स्मैक भी पीने लगते है और नशे के आदी हो जाते है। कहीं-कहीं तो इन बच्चों का यौन उत्पीड़न भी होता है तथा यह सब बच्चों को भविष्य में अपराध की दुनिया में प्रवेश करने पर विवश कर देते है। क्योंकि आज कल के आधुनिक युग में ग्लैमर के चलते तथा शान ओ शौकत से जीने की चाह में होटल में ग्लास धोकर या बूट

पालिस करके जीवन यापन नहीं किया जा सकता है। फिर अशिक्षा भी इनके आगे होती है तब ये बच्चे अपराधी नहीं बनेगे तो क्या करेगे। जबकि आज तो बेरोजगारी के आभाव में अच्छें पढे़ लिखे पोस्ट ग्रेजुयेट भी क्रिमनल बन जाते है तो ये बच्चे क्या है। कुछ भी हो लेकिन हम क्या कभी सोंचते है जिस महान व्यकित्व की याद में ‘‘बाल दिवस‘‘ मनाते है तो हम उनके सिद्धान्तों पर कितना अमल कर रहे है। हमारा देश के प्रति क्या योगदान है क्या ये ‘‘भारत का भविष्य‘‘ बच्चे इसी प्रकार बाल श्रम करते रहंेगे। और हम प्रति वर्ष 14 नवम्बर को स्व. नेहरू जी को श्ऱद्धांजलि देकर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर लंेगे। आखिर इस विशेष दिवस को मनाने का हमारा क्या औचित्य है। यदि हम इन बच्चों की स्थिति सुधारने में प्रयास करें और बाल श्रम को रोकने में थोड़ा सा भी सफल हो तो शायद यह बच्चों को बेहद प्यार करने वाले चाचा नेहरू को सच्ची श्रद्धाजलि होगी। यहीं हमारे बुलन्द भारत की तस्वीर के साथ ही तकदीर भी बदल जायेगी।

About admin

Check Also

फैमिली पेंशन पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला… पत्नी को मिलेगी पूरी छूट…

Jdnews Vision…. नई दिल्ली : : केंद्र सरकार ने फैमिली पेंशन के नियमों को लेकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *